सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था, 11:30 बजे तक नहीं खुला ओपीडी काउंटर, बीएमओ को कर्मचारियों पर रखनी पड़ेगी नजर
राजबहोर केवट सिंहावल
सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल सोमवार को उस समय खुल गई जब सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीजों को दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
इस अस्पताल में डॉक्टर तो मरीजों को देख रहे थे, लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि सुबह करीब 11:30 बजे तक ओपीडी का ताला नहीं खुला और दवा वितरण शुरू नहीं हो पाया।
वही दूर-दराज के गांवों से आए मरीज और उनके परिजन दवा काउंटर खुलने का इंतजार करते नजर आए। कई मरीजों ने बताया कि वे सुबह से अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन दवा काउंटर बंद होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वही मरीजों का कहना है कि अगर अस्पताल में समय पर दवा वितरण नहीं होगा तो ग्रामीण क्षेत्र के गरीब मरीजों को इलाज के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। इस तरह की लापरवाही से स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब स्थानीय लोगों का मानना है कि अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। अब जरूरी है कि बीएमओ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सख्ती से नजर रखें, ताकि मरीजों को समय पर इलाज और दवा मिल सके और ऐसी अव्यवस्था दोबारा निर्मित हों।

