---Advertisement---

चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

चारा काटने के विवाद में रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला, गहने और बाइक लूटकर भागा युवक

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम चांसुरा में चारा काटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने अपने ही रिश्ते की दादी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर से गहने तथा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी पी.एल. परस्ते के अनुसार घटना 08 मार्च की देर रात की है। ग्राम चांसुरा में रहने वाली वृद्ध महिला रामलली मिश्रा घर में अकेली थीं। इसी दौरान उनके दूर के रिश्ते का युवक सचिन मिश्रा घर में घुस गया और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं।

आरोपी ने उन्हें मृत समझ लिया और उनके शरीर से गहने उतार लिए। इसके बाद घर में खड़ी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी 09 मार्च की सुबह सामने आई, जब आसपास के लोगों ने महिला को गंभीर हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से एक दिन पहले खेत में चारा काटने को लेकर आरोपी की मां और वृद्ध महिला के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि परिवार का एक युवक घटना के बाद से मोबाइल बंद कर लापता है। इस आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और घेराबंदी कर सचिन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूटे गए गहने और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और लूट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पड़ी भारी,नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविन्द प्रसाद तिवारी लाइन अटैच
हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पड़ी भारी,नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविन्द प्रसाद तिवारी लाइन अटैच

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना पड़ी भारी,नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविन्द प्रसाद तिवारी लाइन अटैच,...

Share & Earn