---Advertisement---

परमिट पर बंद 11 केवी लाइन में अचानक दौड़ा करंट, काम कर रहे दो मैकेनिक झुलसे,एक की हालत गंभीर, रीवा रेफर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

परमिट पर बंद 11 केवी लाइन में अचानक दौड़ा करंट, काम कर रहे दो मैकेनिक झुलसे,एक की हालत गंभीर, रीवा रेफर

एमपी के सीधी जिले के बहरी क्षेत्र स्थित डीसी कुबरा में बुधवार सुबह बिजली विभाग के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 केवी विद्युत लाइन पर काम कर रहे दो मैकेनिक अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार डीसी कुबरा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा 11 हजार केवी (11 केवी) लाइन पर उपकरण लगाने तथा नई लाइन खींचने का कार्य किया जा रहा था। विभागीय प्रक्रिया के तहत लाइन को पहले ही परमिट पर बंद कर दिया गया था और उसी के आधार पर कर्मचारी पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे।

यह बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कार्य के दौरान अचानक लाइन में विद्युत प्रवाह चालू हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाइन में सप्लाई चालू कर दी गई, जिसके कारण पोल पर काम कर रहे दो मैकेनिक तेज करंट की चपेट में आ गए।

वही करंट लगते ही दोनों कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए बिजली आपूर्ति बंद कराई और घायलों को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना में घायल मैकेनिकों में सुरेश सिंह समेत एक अन्य कर्मचारी शामिल है। इनमें से एक मैकेनिक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल मैकेनिक का उपचार सीधी के एक निजी अस्पताल में जारी है।

इस हादसे के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई।

इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता इंजीनियर जनमेजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाइन परमिट पर बंद थी, इसके बावजूद करंट चालू कैसे हुआ इसकी जांच कराई जा रही है।

जहा उन्होंने कहा कि जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर लापरवाही किस स्तर पर हुई। यदि किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल कर्मचारियों का उपचार कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच जारी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर
युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक गंभीर

युवतियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों पर चाकू से हमला,चार घायल, एक...

Share & Earn