भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की सुपुत्री के आसमायिक निधन पर जताया शोक
सीधी। भारतीय जनता पार्टी की प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेने आए प्रदेश के लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री के आसमायिक निधन का समाचार प्राप्त होते ही अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।
सादगीपूर्ण वातावरण में प्रबंध समिति की बैठक के पूर्व, जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। शोकमय परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ।
प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस दु:ख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किए।
शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

