---Advertisement---

13 मार्च को बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

13 मार्च को बिहार के 73 लाख किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त

पटना: प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की राशि का इंतजार बिहार के किसानों के लिए भी समाप्त हो रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से किया जाएगा. बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के मुताबिक, देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी. बिहार के भी 73.34 लाख किसानों को 2000 की राशि मिलेगी.

बैंक खातों में पहुंचेंगे 1467 करोड़

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के मुताबिक, बिहार के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. प्रधानमंत्री ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे.

बिहार के 73 लाख किसानों को मिलेगा लाभ 

रामकृपाल यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाती है.

”बिहार सरकार भी किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है. बिहार सरकार राज्य के किसानों का व्यापक स्तर पर पंजीकरण, आधार सत्यापन तथा बैंक खातों की एनपीसीआई से लिंकिंग सुनिश्चित करवा रही है. बिहार सरकार कोशिश कर रही है कि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके.” – रामकृपाल यादव, कृषि मंत्री, बिहार

कृषि मंत्री की किसानों से अपील

कृषि मंत्री ने राज्य के सभी किसानों से अपील की है कि जो किसान अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त हो सके.

नवंबर 2025 में मिला था 21वीं किस्त

पिछले साल नवंबर में बिहार के 73 लाख किसानों को 21वीं किस्त की राशि दी गई थी 1467 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से बिहार के किसानों को भेजा था. एक बार फिर से 73 लाख से अधिक बिहार के किसानों के खाते में दो-दो हजार की राशि प्रधानमंत्री भेजेंगे. हालांकि पिछले दिनों किसानों के फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी हंगामा हुआ था

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें "कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"
"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"

"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही...

Share & Earn