---Advertisement---

सिहावल के हटवा खास में 16 वर्षीय किशोर ने लगाई फांसी, रहस्यमयी मौत से गांव में सनसनी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल के हटवा खास में 16 वर्षीय किशोर ने लगाई फांसी, रहस्यमयी मौत से गांव में सनसनी,हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

एमपी के सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम हटवा खास में गुरुवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज साकेत पिता भागीरथ साकेत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कमर्जी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वही अब यह बताया जा रहा है कि सूरज साकेत बुधवार रात को परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाकर सोया था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग उसे देखने पहुंचे तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। सूरज साकेत ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना कमर्जी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।

वही मृतक के पिता भागीरथ साकेत ने बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है कि उनके बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि सूरज रात में खाना खाकर सोया था और किसी से उसका कोई विवाद भी नहीं था। परिवार के अनुसार सूरज ने कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और अधिकतर समय घर पर ही रहता था।

इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है।

सीधी जिले के कमर्जी थाना प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

वहीं अब ग्राम पंचायत हटवा खास के सरपंच प्रतिनिधि कमलेश पटेल भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पेट्रोलियम पदार्थों और नेचुरल गैस का पर्याप्त भण्डार है मौजूद - मुख्य सचिव
पेट्रोलियम पदार्थों और नेचुरल गैस का पर्याप्त भण्डार है मौजूद - मुख्य सचिव

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:कलेक्टर गैस के वितरण तथा भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखें...

Share & Earn