---Advertisement---

17 जिलों की कमान संभाल रहीं महिला IAS, मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

17 जिलों की कमान संभाल रहीं महिला IAS, मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार

मप्र के 17 जिलों में महिला आईएएस कलेक्टर हैं। ऐसा मप्र में पहली बार हो रहा है जब इतनी बड़ी संख्या में जिलों की कमान महिला अधिकारियों के पास है। हालांकि अभी भी प्रदेश के एक दर्जन जिले ऐसे हैं जहां अभी तक महिला कलेक्टर नहीं रही

मध्यप्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में पहली बार है कि वर्तमान में राज्य के 55 में से 17 जिलों में महिला आईएएस कलेक्टर हैं। इनमें कुछ जिले ऐसे हैं जहां पिछले दो-तीन बार से लगातार महिला अफसरों को कलेक्टर बनाया जा रहा है। एक संभाग की बागडोर भी महिला आईएएस के पास है। अब करीब एक दर्जन जिले ही ऐसे बचे हैं जहां आजतक किसी महिला आईएएस की पोस्टिंग नहीं हुई है। इनमें भोपाल और इंदौर जिले भी शामिल हैं।

डॉ. यादव सरकार में मिला सबसे ज्यादा अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में सबसे ज्यादा महिला आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाया गया है। इसके चलते बड़वानी, झाबुआ और डिंडोरी जिले की कमान लगातार महिला अफसरों के हाथों में है। इसको देखते हुए वर्ष 2011 से 2017 बैच तक की 45 महिला आईएएस अफसरों में से एक दर्जन को पहली बार कलेक्टर बनने का अवसर मिलना संभावित है।

सबसे ज्यादा कलेक्टर 2014 बैच की

वर्तमान में वर्ष 2016 बैच के आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाने का क्रम चल रहा है। इस बैच की तीन महिला आईएएस कलेक्टर हैं। सबसे ज्यादा संख्या 2014 बैच की है। इस बैच की दस में से आठ शीतला पटले सिवनी, नेहा मीना झाबुआ, रिजु बाफना शाजापुर, भव्या मित्तल खरगोन, रानी बाटड मैहर, नीतू माथुर आलीराजपुर, अंजु पवन भदौरिया डिंडोरी और जमुना भिड़े निवाड़ी जिले की कलेक्टर हैं।

किस जिले में कौन महिला आईएएस कलेक्टर

इंदौर संभाग : भव्या मित्तल खरगोन, ज्यति सिंह बड़वानी, नेहा मीना झाबुआ, नीतू माथुर आलीराजपुर।

उज्जैन संभाग : मीशा सिंह रतलाम, ऋजु बाफना शाजापुर, प्रीति यादव आगर मालवा, अदिति गर्ग मंदसौर।

ग्वालियर संभाग : रुचिका चौहान ग्वालियर

चंबल संभाग : तीन जिलों में एक भी महिला कलेक्टर नहीं

रीवा संभाग : प्रतिभा पाल रीवा, रानी बाटड मैहर।

सागर संभाग : ऊषा परमार पन्ना और जमुना भिड़े निवाड़ी।

भोपाल संभाग : एक भी नहीं

नर्मदापुरम संभाग : सोनिया मीना नर्मदापुरम।

जबलपुर संभाग : रजनी सिंह नरसिंहपुर, शीतला पटले सिवनी, अंजू पवन भदौरिया डिंडोरी

इन जिलों को महिला कलेक्टर का इंतजार

इंदौर, धार, उज्जैन, ग्वालियर, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, छतरपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गैस बुकिंग ठप, उमरिया से पाली तक हाहाकार, सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे उपभोक्ता
गैस बुकिंग ठप, उमरिया से पाली तक हाहाकार, सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे उपभोक्ता

गैस बुकिंग ठप, उमरिया से पाली तक हाहाकार, सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर...

Share & Earn