---Advertisement---

चुरहट में भारी-भरकम बिजली बिलों से जनता हलाकान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

चुरहट में भारी-भरकम बिजली बिलों से जनता हलाकान

वास्तविक खपत के आधार पर बिल बनाए जाएं

– अजय सिंह 

सीधी 14 मार्च, 26

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र चुरहट के विभिन्न गांवों में बिजली उपभोक्ताओं को मिल रहे अत्यधिक और अनियंत्रित बिजली बिलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार और बिजली विभाग से मांग की है कि वास्तविक खपत के आधार पर बिलों में सुधार किया जाए।

अजय सिंह ने कहा कि चुरहट के ग्राम खड्डी, भुईया डोल, रिमारी एवं मोहनी सहित अनेक क्षेत्रों से ग्रामीणों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि उन्हें पिछले कुछ महीनों से हजारों रुपये के मनमाने बिल थमाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन गांवों के अधिकांश उपभोक्ता गरीब और मध्यम वर्गीय किसान हैं । उनकी बिजली की वास्तविक खपत बहुत कम है, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें अत्यधिक राशि के बिल भेजे जा रहे हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि ग्रामीणों को आशंका है कि यह समस्या खराब मीटरों, गलत रीडिंग या विभागीय उदासीनता के कारण निर्मित हुई है। एक तरफ महंगाई की मार है और दूसरी तरफ इस तरह के ‘करंट’ मारते बिजली बिलों ने ग्रामीण परिवारों की कमर तोड़ दी है। कई परिवारों के लिए इन बिलों का भुगतान करना असंभव हो गया है।

अजय सिंह ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से कहा है कि वे इस गंभीर जनसमस्या को तत्काल संज्ञान में लें। उन्होंने मांग की है कि प्रभावित गांवों में विशेष शिविर लगाकर मीटरों की जांच कराई जाए और त्रुटिपूर्ण बिलों में सुधार कर वास्तविक खपत के अनुसार नए बिल जारी किए जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और गरीब ग्रामीणों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो स्थिति विस्फोटक रूप ले सकती है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रिय छोटे भाई मनोज शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मेरे प्रिय...

Share & Earn