---Advertisement---

रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान में आग, 15 हजार का सामान जलकर राख

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रात के अंधेरे में गरीब की रोज़ी-रोटी पर वार, अज्ञात लोगों ने लगाई दुकान में आग, 15 हजार का सामान जलकर राख

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डी चौकी के ग्राम गौरदहा के तिलमंडॉढ़ी में बीती शनिवार रात एक गरीब परिवार की रोज़ी-रोटी पर अज्ञात लोगों ने आग लगाकर बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। गांव निवासी मनप्रसाद विश्वकर्मा की झोपड़ी नुमा दुकान में देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मनप्रसाद विश्वकर्मा गांव में एक छोटी सी झोपड़ी बनाकर चाय–समोसे और छोटे-मोटे किराने का सामान बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार रात अचानक दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित के अनुसार दुकान में करीब 15 हजार रुपये का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया।

जहा पीड़ित मनप्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि यही उनकी एकमात्र दुकान थी, जिसके सहारे वे अपनी पत्नी और बच्चों का पेट पालते थे। अब दुकान जल जाने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि “मेरे पास अब कुछ भी नहीं बचा है, परिवार के लिए खाने तक की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है।”

इस घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना खड्डी चौकी में दी। हालांकि उनका कहना है कि सूचना देने के बाद भी अब तक पटवारी या अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, जिससे उन्हें प्रशासन से मदद मिलने की उम्मीद कम होती नजर आ रही है।

अब इस मामले में खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वही गांव में इस घटना को लेकर लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक गरीब परिवार की मेहनत की कमाई को इस तरह आग के हवाले करना बेहद निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पीड़ित परिवार प्रशासन से मदद और नुकसान के मुआवजे की गुहार लगा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रीवा में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, सुबह 4 बजे से लाइन में लगे उपभोक्ता
रीवा में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, सुबह 4 बजे से लाइन में लगे उपभोक्ता

रीवा में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, सुबह 4 बजे से लाइन में लगे...

Share & Earn