घरेलू हिंसा व मारपीट के दो आरोपी सलाखों के पीछे
रिपोर्टर – राजबहोर केवट, सिहावल (सीधी)
सिहावल/सीधी। सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहावल चौकी का एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को जिला जेल भेज दिया गया।
अब घरेलू हिंसा के आरोपी पर कार्यवाही प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुधमनिया निवासी जलालुद्दीन पिता इसहाद मोहम्मद (45 वर्ष) के विरुद्ध घरेलू हिंसा का मामला दर्ज था।
जहा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे धारा 31 घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत जिला जेल दाखिल कराया गया।
मारपीट और धमकी देने का मामला
अब वहीं दूसरे मामले में इसहार मोहम्मद पिता उमर मोहम्मद (35 वर्ष) निवासी रामपुर के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
वही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की।
न्यायालय के आदेश पर जेल
जहा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस जानकारी देने से क्यों करती है परहेज?
अब स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि ऐसे मामलों में अक्सर पुलिस द्वारा मीडिया को औपचारिक जानकारी देने से परहेज किया जाता है।
वही इससे कई घटनाएं सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ पातीं और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े होते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि समय पर जानकारी दी जाए तो पुलिस की कार्यवाही भी जनता तक स्पष्ट रूप से पहुंच सकेगी।

