---Advertisement---

भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

नई दिल्ली : ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात के बीच जहां पहले से ही एलपीजी संकट देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं.20 मार्च 2026 से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है रिपोर्ट के मुताबिक, इस ईंधन पर प्रति लीटर 2 रुपये से लेकर 2.30 रुपये तक का इजाफा किया गया है.प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से अधिक की बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब इसकी कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 113.77 रुपये हो गई है.

भले ही तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया हो लेकिन अभी नॉर्मल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है. वैश्विक स्तर पर ईरान में चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी हैं.

इन ब्रांड्स पर पड़ा सीधा असर

रिपोर्ट के अनुसार, इस मूल्य वृद्धि का असर मुख्य रूप से इन्हीं हाई-ग्रेड ब्रांडेड फ्यूल्स पर पड़ा है. इनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) का ‘पावर’ (Power) पेट्रोल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) का ‘एक्सपी95’ (XP95) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. इस बढ़ोतरी के बाद, महीने भर के ईंधन का खर्च यकीनन थोड़ा बढ़ जाएगा.

सामान्य पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

बता दें कि यह मूल्य वृद्धि केवल उच्च गुणवत्ता वाले प्रीमियम पेट्रोल तक ही सीमित रखी गई है. अगर आप अपने रोज़मर्रा के सफर के लिए अपनी गाड़ी में सामान्य (रेगुलर) पेट्रोल भरवाते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. ओएमसी ने साफ किया है कि रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा
21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा

21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा...

Share & Earn