---Advertisement---

शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक का कहर, 90 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, एक पैर कटा, हालत गंभीर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक का कहर, 90 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, एक पैर कटा, हालत गंभीर

एमपी के सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदौरा में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। हाई स्कूल कोदौरा के ठीक सामने हुई इस घटना में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका एक पैर कट गया है। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोदौरा निवासी रावेंद्र कोल (18 वर्ष), पिता श्यामलाल कोल, शराब के नशे में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल चला रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते उसने पैदल जा रहे चित्र सेन यादव (90 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ागांव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सीधे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रविंद्र प्रताप ने बताया कि युवक अत्यधिक तेज गति से बाइक चला रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और उसने बुजुर्ग को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया।

वही अब जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

जहा इस मामले में थाना प्रभारी अमिलिया राकेश बैस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में प्राथमिकता घायल को तत्काल इलाज दिलाना होता है, जिसके बाद विधिक प्रक्रिया अपनाई जाती है।

वही इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जबड़े में शिकार, सड़क पर दहशत: D-1 टाइगर का LIVE मूवमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
जबड़े में शिकार, सड़क पर दहशत: D-1 टाइगर का LIVE मूवमेंट, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

जबड़े में शिकार, सड़क पर दहशत: D-1 टाइगर का LIVE मूवमेंट, सोशल मीडिया पर...

Share & Earn