भोपाल के बड़े तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
भोपाल, वीआईपी रोड से रिपोर्ट
भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलने पर नगर निगम की गोताखोर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मामला तलैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

