---Advertisement---

अवैध वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन हाजिर, डायल 112 के चालक पर भी गिरी गाज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अवैध वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने आरक्षक को किया लाइन हाजिर, डायल 112 के चालक पर भी गिरी गाज

रीवा जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। चाकघाट थाना क्षेत्र में डायल 112 के वाहन चालक द्वारा अवैध वसूली किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई की है। डायल 112 के चालक को जहां सेवा से बाहर कर दिया गया है, वहीं वहां में तैनात पुलिस कर्मी को निलंबित कर उसके विरुद्ध विवाह की जांच शुरू की गई है।

जाने क्या है पूरा मामला?

वही मिली जानकारी के अनुसार, चाकघाट थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर डायल 112 के चालक द्वारा भूसा लदे एक पिकअप वाहन को रोककर अवैध वसूली की जा रही थी। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में चालक वाहन मालिक और ड्राइवर पर धौंस जमाते हुए पैसों की मांग कर रहा है। वीडियो में चालक यह स्वीकार करता हुआ भी सुनाई दे रहा है कि वह हर गाड़ी से 300 रूपए प्रति चक्कर के हिसाब से वसूली करता है। वीडियो के वायरल होते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।

इस पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक सुरेंद्र मिश्रा को लाइन अटैच (लाइन हाजिर) कर दिया है। इसके साथ ही, डायल 112 के निजी चालक को हटाने का फैसला लिया गया है। चूंकि डायल 112 का संचालन राज्य स्तर से होता है, इसलिए चालक को हटाने की प्रक्रिया मुख्यालय भोपाल से संपन्न की गई है। वीडियो में चालक की बातचीत से यह संकेत मिल रहे हैं कि इस अवैध वसूली के खेल में केवल चालक ही नहीं, बल्कि थाने के अन्य कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं।

वही चालक वीडियो में यह दावा करता दिख रहा है कि वह चेकिंग के दौरान गाड़ियों को निकलवाने में मदद करता है। इसी संलिप्तता की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी सहित कुछ अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का मानना है कि यदि जांच में अन्य पुलिसकर्मियों या थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उन पर भी गाज गिरना तय है। फिलहाल, इस कार्रवाई से अवैध वसूली में लिप्त अन्य तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में सामने आया था। जिसके बाद आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है जबकि चालक को हटाने का निर्णय लिया गया है- शैलेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 प्रतिशत बच्चे पास
एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 प्रतिशत बच्चे पास

एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 5वीं में 95.14 और 8वीं में 93.83 प्रतिशत बच्चे...

Share & Earn