---Advertisement---

कटनी में भूसा व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया आरक्षक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कटनी में भूसा व्यापारी बनकर पहुंची पुलिस ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया आरक्षक, थाना प्रभारी और सिपाही निलंबित

कटनी जिले के बहोरीबंद थाने में भूसा ले जा रहे वाहनों से वसूली के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को बहोरीबंद थाना प्रभारी और आरक्षक को निलंबित कर दिया। दरअसल एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने दो दिन पहले रिश्वत की शिकायतें मिलने पर प्रशिक्षु एसडीओपी शिवा पाठक के साथ पुलिस लाइन के जवानों को भूसा की गाड़ी लेकर सादी वर्दी में भेजा। मुख्य मार्ग पर चालक आरक्षक लक्ष्मण और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और भूसा वाहन निकालने के एवज में रुपये मांगे। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने पहले से चिह्नित नोट उन्हें दे दिए और वाहन लेकर निकल गए।

जेब से निकला चिह्नित नोट

रिश्वत देने के बाद एसडीओपी सहित अन्य अधिकारी थाने पहुंचे और चालक आरक्षक लक्ष्मण से पूछताछ की। चालक ने रिश्वत लेने से इन्कार किया तो अधिकारियों ने उसके जेब में रखी राशि की जांच की, जिसमें वही नोट निकले, जो भूसा वाहन निकालने के एवज में दिए थे।

टीआई और आरक्षक पर कार्रवाई

एसडीओपी के प्रतिवेदन पर एसपी ने बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया को अधीनस्थों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण पद से हटाने के आदेश जारी किए। साथ ही चालक आरक्षक लक्ष्मण को निलंबित कर लाइन अटैच किया है।

यातायात निरीक्षक पर भी गिरेगी गाज

बिना अनुमति थाईलैंड घूमकर आए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय पर भी कार्रवाई हो सकती है। उनके द्वारा प्रस्तुत नोटिस के जवाब को अधिकारियों ने संतोषजनक नहीं माना है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जनसुनवाई में बदला सिस्टम, कलेक्टर खुद पहुंचे लोगों के बीच, 4 बजे तक सुनी सैकड़ों समस्याएं
जनसुनवाई में बदला सिस्टम, कलेक्टर खुद पहुंचे लोगों के बीच, 4 बजे तक सुनी सैकड़ों समस्याएं

जनसुनवाई में बदला सिस्टम, कलेक्टर खुद पहुंचे लोगों के बीच, 4 बजे तक सुनी...

Share & Earn