---Advertisement---

फोन पर तहसीलदार का दबाव पड़ा तो पहुंची एएनएम,2 घंटे इंतजार में बैठी रहीं महिलाएं

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

फोन पर तहसीलदार का दबाव पड़ा तो पहुंची एएनएम,2 घंटे इंतजार में बैठी रहीं महिलाएं, टीकाकरण केंद्र में लापरवाही का बड़ा खुलासा”

एमपी के सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में टीकाकरण व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां एएनएम सुषमा सिंह की देरी से आने की आदत के कारण दर्जनों महिलाओं और छोटे बच्चों को घंटों परेशान होना पड़ा। जहा मंगलवार को टीकाकरण के लिए सुबह 10 बजे से पहुंची महिलाएं दोपहर 12 बजे तक इंतजार करती रहीं, लेकिन संबंधित एएनएम केंद्र पर नहीं पहुंची।

टीकाकरण कराने आई महिला प्रतीक्षा मिश्रा ने बताया कि वह सुबह 10 बजे ही केंद्र पहुंच गई थीं, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि वहां करीब 15 महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ बैठी रहीं और सभी को यही जानकारी मिली कि संबंधित एएनएम अक्सर 1 बजे के बाद आती हैं और थोड़ी देर में लौट जाती हैं। इससे लोगों में नाराजगी साफ देखी गई।

इस मामले की शिकायत प्रभारी बीएमओ श्वेता राजपूत और तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा से की गई। तहसीलदार आशीष मिश्रा ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए खुद एएनएम सुषमा सिंह को फोन किया, जिसके बाद वह केंद्र पहुंचीं। हालांकि, इस दौरान काफी देर हो चुकी थी और लोगों को लंबा इंतजार झेलना पड़ा।

वही जब इस संबंध में सुषमा सिंह से बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें ड्यूटी याद नहीं थी और उन्हें लगा था कि आज अवकाश है। वहीं, बीएमओ श्वेता राजपूत ने बताया कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और नोटिस जारी किया जाएगा।

जहा पूर्व बीएमओ प्रेरणा पाठक ने भी स्वीकार किया कि सुषमा सिंह की यह आदत पुरानी है। उन्होंने बताया कि कई बार वेतन काटने और 7-8 बार नोटिस देने के बावजूद सुधार नहीं हुआ है। मामला उच्च अधिकारियों तक भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

वही तहसीलदार आशीष मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा और सीएमएचओ को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जनसुनवाई में बदला सिस्टम, कलेक्टर खुद पहुंचे लोगों के बीच, 4 बजे तक सुनी सैकड़ों समस्याएं
जनसुनवाई में बदला सिस्टम, कलेक्टर खुद पहुंचे लोगों के बीच, 4 बजे तक सुनी सैकड़ों समस्याएं

जनसुनवाई में बदला सिस्टम, कलेक्टर खुद पहुंचे लोगों के बीच, 4 बजे तक सुनी...

Share & Earn