---Advertisement---

शराब दुकान में घुसकर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, डंडे-रॉड से बेरहमी से पिटाई

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

शराब दुकान में घुसकर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, डंडे-रॉड से बेरहमी से पिटाई, 7 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

एमपी के सीधी जिले में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब दुकान में घुसकर सेल्समैन पर जानलेवा हमला किया गया। घटना रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की पिपराव पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बुढगौना की है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राममणि मिश्रा, निवासी ग्राम महरिया, शराब दुकान में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 से 10:00 बजे के बीच वे अपने साथी कर्मचारियों विनय कुमार तिवारी, योगेश सिंह बघेल और गौरव सिंह चौहान के साथ दुकान में हिसाब-किताब देख रहे थे। तभी ग्राम सगौनी निवासी अमर सिंह परिहार, गौरव सिंह परिहार और संदीप सिंह परिहार एक काली खुली जीप से मौके पर पहुंचे।

जिनमे से तीनों आरोपी जबरन दुकान के अंदर घुस गए और मुफ्त में शराब की मांग करने लगे। जब सेल्समैन ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान अन्य आरोपी—अंकित बैस, अनुराग पाण्डेय, पंकज कोरी और उदय प्रताप सिंह—भी चार पहिया वाहनों से वहां पहुंच गए।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी आरोपियों के हाथों में डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार थे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा, “इसे आज यहीं खत्म कर देना है,” और इसके बाद राममणि मिश्रा पर हमला बोल दिया। दुकान के भीतर ही आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों, डंडों और रॉड से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पिपराव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सभी सात नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

वही घायल सेल्समैन का इलाज कराया जा रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से जाएगा
अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से जाएगा

अब गरीबों का शव परिजनों के कंधे पर नहीं बल्कि नपा के वाहन से...

Share & Earn