---Advertisement---

पर्यावरण संरक्षण के लिए मैदान में उतरी एनएसयूआई, विक्रांत सिंह परिहार के नेतृत्व में सीधी में वृक्षारोपण

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पर्यावरण संरक्षण के लिए मैदान में उतरी एनएसयूआई, विक्रांत सिंह परिहार के नेतृत्व में सीधी में वृक्षारोपण

एनएसयूआई का जनसरोकार अभियान तेज, सीधी में वृक्षारोपण कर दिया मजबूत संदेश

एनएसयूआई स्थापना दिवस सप्ताह के तहत सीधी में वृक्षारोपण, प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार के नेतृत्व में आयोजन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत, प्रदेश अध्यक्ष मा. आशुतोष चौकसे जी के निर्देशानुसार आज एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से शासकीय कन्या महाविद्यालय, सीधी एवं शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय, सीधी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य महोदय सहित प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह परिहार ने कहा कि “एनएसयूआई केवल छात्र हितों की लड़ाई ही नहीं लड़ती, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाती है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संदेश हैं।”

जहा उन्होंने यह भी कहा कि स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान एनएसयूआई द्वारा जिलेभर में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे छात्र-युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा मिल सके।वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

वही इस कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह चौहान, लकी त्रिपाठी, रोहित सिंह बघेल, अभिषेक सिंह , आदित्य सिंह चौहान, हर्षित सिंह चौहान, नवीन दुबे, स्वाति सिंह, मनीष सिंह बघेल, अंकित सिंह, रिया सिंह सहित एनएसयूआई के अनेक साथी एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय-सीमा बैठक में लंबित आवेदनों एवं समय-सीमा पत्रों की...

Share & Earn