---Advertisement---

ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन और अनुशासनहीनता करने वाले 3 पुलिसकर्मी निलंबित

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन और अनुशासनहीनता करने वाले 3 पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस अधीक्षक द्वारा विभाग में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से सख्त कार्रवाई की गई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात ASI अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर और आरक्षक अमन भट्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

घटना का विवरण

ASI अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर और आरक्षक अमन भट्ट को वीआईपी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया था। ड्यूटी के दौरान ही 4 अप्रैल की रात उक्त तीनों पुलिसकर्मियों द्वारा मझौली क्षेत्र के एक ढाबे के पास वर्दी में शराब पीकर अभद्रता करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी के साथ प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह द्वारा अनुशासनहीनता पूर्वक व्यवहार किया गया। मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने और ड्यूटी में गंभीर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पाए जाने पर निलंबन आदेश जारी किया गया है।

कार्यवाही की गई 

तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के दौरान किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने समय-सीमा बैठक में लंबित आवेदनों एवं समय-सीमा पत्रों की...

Share & Earn