---Advertisement---

माध्यमिक शाला पोंड़ी में नहीं मिल रही बच्चों को शौचालय की सुविधा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

माध्यमिक शाला पोंड़ी में नहीं मिल रही बच्चों को शौचालय की सुविधा

जंगली नाले में जाते हैं शौच को, माता-पिता रहते हैं चिंतित

व्यवस्था के लिए आई राशि डकार जाते हैं शाला प्रभारी, आरोप अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति का

संजय सिंह मझौली

जनपद शिक्षा केंद्र मझौली अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोंड़ी (पांड) में अध्ययनरत बच्चों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है जिस कारण बच्चे जंगल के नाले में शौंच के लिए जाते हैं जिस कारण माता-पिता चिंतित रहते हैं कि कोई अप्रिय घटना न घटित हो जाए।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम सजीवन यादव एवं ग्रामीणों के मुताबिक कहने को विद्यालय में चार शौचालय बने हुए हैं लेकिन शाला प्रभारी के उदासीनता या लापरवाही के चलते कोई भी शौचालय उपयोग लायक नहीं है इतना ही नहीं बताया गया कि शाला व्यवस्था के लिए प्रतिवर्ष जो राशि आती है उसे प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश बैगा खुद डकार जाते हैं जबकि 2025 का सत्र पूरा हो गया एवं 2026 चालू है लेकिन न तो विद्यालय भवनों की पुताई की कराई गई और ना ही अन्य शैक्षणिक सामग्री वगैरा की खरीदी की गई।

विद्यालय के शैक्षणिक स्तर से निराश हैं अभिभावक

अविभावक राहुल कोल ने बताया कि उसका बेटा इसी विद्यालय में कक्षा 3 तक पढ़ाई की है लेकिन शैक्षणिक स्तर काफी कमजोर होने के कारण उसे दूसरे विद्यालय में प्रवेश दिलाया हूं।

बच्चों को नहीं मिलती छात्रवृत्ति

अन्य अविभावक रामावतार बैगा ने बताया कि इसी विद्यालय में उसकी दो बेटी पढ़ती हैं लेकिन पिछले वर्ष से छात्रवृत्ति नहीं मिली है शिक्षा का स्तर भी सही नहीं है।

इनका कहना

मैं साला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष हूं इसलिए मेरी जिम्मेदारी है की व्यवस्था सही रहे लेकिन प्रधानाध्यापक की मनमानी और लापरवाही के चलते हर क्षेत्र में विद्यालय का स्तर कमजोर है मामले में जांच और कार्यवाही होनी चाहिए।

राम सजीवन यादव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति

हम गरीब लोग हैं निजी विद्यालय में बच्चों को प्रवेश दिलाने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन इस विद्यालय में भी सही पढ़ाई नहीं होती है व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।

रामावतार बैगा अभिभावक

मेरे तरफ से व्यवस्था बनाने के लिए पूरी कोशिश की जाती है लेकिन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नेता गिरी और राजनीति करते हैं सहयोग नहीं करते हैं।पानी नहीं है इसलिए शौचालय उपयोगी नहीं है यह पूरा विभाग जानता है।

शिव प्रकाश बैग प्रधानाध्यापक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सड़क पर दबंगई का वायरल वीडियो,चाचा-भतीजे ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, चप्पलों से मारा
सड़क पर दबंगई का वायरल वीडियो,चाचा-भतीजे ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, चप्पलों से मारा

सड़क पर दबंगई का वायरल वीडियो,चाचा-भतीजे ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, चप्पलों से...

Share & Earn