---Advertisement---

शाही का आतंक,220 केवी विद्युत स्टेशन में घुसे जंगली साही, केबल काटकर कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

शाही का आतंक,220 केवी विद्युत स्टेशन में घुसे जंगली साही, केबल काटकर कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप

एमपी के सीधी जिले के ग्राम सुकवारी स्थित 220 केवी विद्युत स्टेशन इन दिनों एक अनोखी लेकिन गंभीर समस्या से जूझ रहा है। यहां बीते करीब 10 दिनों से एक नर और मादा जंगली साही (शाही) ने डेरा जमा लिया था, जिसके चलते पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बार-बार बाधित हो रही थी। इन जंगली जानवरों ने स्टेशन के भीतर घुसकर दर्जनभर से अधिक विद्युत केबलों को अपने तेज दांतों से काट दिया, जिससे कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।

आज स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे। साही ने अपने शरीर के नुकीले कांटों से हमला करने की कोशिश की, जिससे कर्मचारियों को पीछे हटना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक बार सुधार के बाद भी ये साही फिर से केबल काट देते थे, जिससे लगातार परेशानी बनी हुई थी।

आज बुधवार सुबह इस मामले की सूचना वन विभाग के कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही वनपाल पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों साही को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिससे अब स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

जहा वनपाल पंकज मिश्रा ने बताया कि साही आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में पानी और भोजन की तलाश में वे आबादी वाले इलाकों में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साही अपने शरीर के कांटों से आत्मरक्षा करते हैं, जो खतरनाक हो सकते हैं, इसलिए लोगों को उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

जहा इस घटना ने न केवल बिजली व्यवस्था की कमजोरी उजागर की है, बल्कि वन्यजीवों और मानव बस्तियों के बढ़ते टकराव की समस्या को भी सामने लाया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नरकुई नदी पर बन रहा रेलवे पुल,सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का निरीक्षण, 2 महीने में पूरा होने का दावा
नरकुई नदी पर बन रहा रेलवे पुल,सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का निरीक्षण, 2 महीने में पूरा होने का दावा

नरकुई नदी पर बन रहा रेलवे पुल,सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का निरीक्षण, 2 महीने...

Share & Earn