---Advertisement---

उमरिया कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार लेकर पहुंचा बंदर, कुत्ते से भी हो गई बहस

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

उमरिया कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार लेकर पहुंचा बंदर, कुत्ते से भी हो गई बहस

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

आमतौर पर कलेक्ट्रेट में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन शुक्रवार को यहां एक ऐसा अतिथि पहुंचा, जिसने पूरे परिसर का माहौल ही बदल दिया। जी हां, इस बार फरियादी कोई इंसान नहीं बल्कि काले मुंह वाला एक बंदर था, जो मानो अपनी शिकायत लेकर सीधे कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया हो।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर बड़े आत्मविश्वास के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में एंट्री करता है। पहले तो वह इधर-उधर टहलते हुए माहौल का जायजा लेता है, जैसे किसी अधिकारी से मिलने का सही समय देख रहा हो। फिर अचानक उसकी एक्टिविटी बढ़ जाती है और वह उछल-कूद करते हुए पूरे परिसर को अपना दफ्तर बना लेता है।

इसी बीच कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब ऊपर से एक कुत्ता भी एंट्री मार देता है। कुत्ता जैसे ही बंदर की तरफ घूरता है, माहौल थोड़ा टेंशन वाला हो जाता है। लेकिन बंदर भी कम नहीं था। उसने तुरंत अपना रौब दिखाया और ऐसी फटकार लगाई कि कुत्ता पीछे हटने में ही अपनी भलाई समझ बैठा।

इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि बंदर अपने हक की लड़ाई लड़ने आया था, तो कोई इसे जंगल का प्रतिनिधि बताकर हंसी-मजाक कर रहा है।

फिलहाल, यह अनोखा दृश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला रहा है। अब सवाल यह है कि बंदर को आखिर किस बात का न्याय चाहिए था, यह तो वही जानता है, लेकिन उसने कलेक्ट्रेट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर सबको एक दिलचस्प किस्सा जरूर दे दिया।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें करोड़ों का डामर घोटाला,फर्जी IOCL बिलों से सड़कें बनीं ‘कागज़ी’, 44 आरोपी रडार पर
करोड़ों का डामर घोटाला,फर्जी IOCL बिलों से सड़कें बनीं ‘कागज़ी’, 44 आरोपी रडार पर

करोड़ों का डामर घोटाला,फर्जी IOCL बिलों से सड़कें बनीं ‘कागज़ी’, 44 आरोपी रडार पर...

Share & Earn