---Advertisement---

सीधी में ‘मिशन कर्मयोगी’ का दिखा असर,उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक मोनेन्द्र पाण्डेय बने “स्टार ऑफ द मंथ”, कलेक्टर ने किया सम्मानित

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में ‘मिशन कर्मयोगी’ का दिखा असर,उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक मोनेन्द्र पाण्डेय बने “स्टार ऑफ द मंथ”, कलेक्टर ने किया सम्मानित

सीधी कलेक्टर कार्यालय, सीधी में आज ‘iGOT कर्मयोगी’ कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूरी, विकासखंड कुसमी के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री मोनेन्द्र कुमार पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए “स्टार ऑफ द मंथ” प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर महोदय द्वारा की गई, जिसमें जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान श्री पाण्डेय को विशेष रूप से मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत सर्वाधिक प्रशिक्षण पूर्ण करने और अपने कर्तव्यों के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सराहा गया।

सीधी कलेक्टर महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मिशन कर्मयोगी’ के माध्यम से शासकीय सेवकों में कार्य के प्रति दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल कर्मचारियों के कौशल को बढ़ा रही है, बल्कि शासन की योजनाओं को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

जहा उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निरंतर सीखने, स्वयं को अपडेट रखने और अपने कार्य में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी कहा कि ऐसे सम्मान दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

वही कार्यक्रम के अंत में श्री मोनेन्द्र कुमार पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस सम्मान से शिक्षा विभाग सहित पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और अन्य कर्मचारी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें वर्दी का अपमान,कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नशे में धुत, अस्पताल में अशोभनीय हरकतों का वीडियो वायरल
वर्दी का अपमान,कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नशे में धुत, अस्पताल में अशोभनीय हरकतों का वीडियो वायरल

रीवा में वर्दी का अपमान,कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी नशे में धुत, अस्पताल...

Share & Earn