---Advertisement---

ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं, रोज एक चंदन मरता रहेगा,कहकर युवक ने सुसाइड किया

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मैं अपने बच्चों से मिलने के लिए तरस गया

ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं, रोज एक चंदन मरता रहेगा,कहकर युवक ने सुसाइड किया

मैं अपने बच्चों से मिलने के लिए तरस गया, मैंने चार दिनों से खाना नहीं खाया,मैं अब अपनी जान देने जा रहा हूं। किसी भी हालत में मेरी मौत के बाद मेरे सास ससुर को मत छोड़ना, पत्नी और बच्चों के बिना रहना कितना दर्दनाक है उसे मैं महसूस कर रहा हूं,, आज न चाहते हुए भी अपनी जान देने को मजबूर हूं। पत्नी बच्चों को मनाने जाता हूं तो धमकी मिलती है, रोज एक चंदन मरता रहेगा.वीडियो में यह सब बातें बोलकर रीवा में युवक ने सुसाइड कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र में चंदन पारसी नाम के युवक ने वीडियो बनाकर सोमवार को सुसाइड किया। जान देने से पहले उसने एक भावुक वीडियो जारी किया। वीडियो में उसने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

6 साल पहले हुई थी शादी

बताया यह भी जा रहा है कि चंदन का ससुराल रायपुर में था, जबकि वह मूल रूप से चित्रकूट का निवासी था और पिछले कई वर्षों से अपनी मां के साथ रीवा में रह रहा था। करीब 6 साल पहले उसकी शादी कंचन पारसी से हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में लगातार विवाद की स्थिति बनी रही।

पत्नी को घर नहीं आने दे रहे थे ससुराल वाले

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार, चंदन अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने की कोशिश करता था, लेकिन उसे कथित तौर पर धमकियां मिलती थीं। वहीं, ससुराल पक्ष की ओर से उस पर झूठी प्रताड़ना के आरोप भी लगाए जाते रहे।

वही थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि मृतक का शव सीतापुर मोड़ के पास मिला है। वह घोघर में रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। शव को शव गृह में रखवाया गया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम की किया जाएगा।

जहा इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा
बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों...

Share & Earn