---Advertisement---

भालू के हमले से एक की मौत, दो घायल, संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दुखद घटना

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भालू के हमले से एक की मौत, दो घायल, संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दुखद घटना

आर्थिक सहायता: तत्काल मदद, 8 लाख की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत

संजय टाइगर रिजर्व के मड़वास रेंज अंतर्गत भजिगांव बीट के ग्राम नवनगर में भालू के हमले की हृदयविदारक घटना सामने आई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नवनगर निवासी चंद्रबली सिंह (58 वर्ष), पिता लखपति सिंह की भालू के हमले में मृत्यु हो गई। वहीं, शंकर सिंह (50 वर्ष), पिता धरमजीत सिंह एवं रामदास सिंह (35 वर्ष), पिता बृजभान सिंह हमले में घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए पोंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जहा वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इस घटना के पश्चात वन विभाग द्वारा मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक की पत्नी को उपसंचालक टाइगर रिजर्व श्री राजेश कन्ना टी द्वारा ₹20,000 की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही शासन के प्रावधानों के अनुसार ₹8 लाख की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है, जिसका भुगतान नियमानुसार शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान उपखंड अधिकारी मझौली आरपी त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

वही जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। प्रशासन ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सिंगरौली बैंक डकैती,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 
सिंगरौली बैंक डकैती,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

सिंगरौली बैंक डकैती,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी  बीते शुक्रवार को सिंगरौली जिले...

Share & Earn