---Advertisement---

उमरिया में चोरों के हौसले बुलंद: शादी में गया परिवार, बाजार गई महिला… सूने घर बने निशाना

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

उमरिया में चोरों के हौसले बुलंद: शादी में गया परिवार, बाजार गई महिला… सूने घर बने निशाना

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो चोरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से ऐसे घरों को निशाना बनाया, जहां परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। दोनों ही मामलों में अज्ञात आरोपी मौके का फायदा उठाकर लाखों का सामान पार कर गए।

पहला मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवताल कॉलोनी विकटगंज का है। यहां निवासी धनेन्द्र प्रताप सिंह अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में बुढार गए हुए थे। घर पूरी तरह से सूना था, और इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ था और सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकदी भी गायब थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संदिग्धों की तलाश जारी है।

दूसरी घटना चंदिया थाना क्षेत्र के ददरी मोहल्ले में सामने आई है। यहां रहने वाली शिवलता तोमर, जो कि मनिहारी दुकान चलाती हैं, सामान खरीदने के लिए कटनी गई हुई थीं। जब वह वापस लौटीं तो उनके घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर घुसने पर देखा कि चोरों ने अलमारी और अन्य सामान खंगाल डाले थे।

इस चोरी में सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन और करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। कुल नुकसान लगभग 90 हजार रुपये का बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चंदिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों घटनाओं में एक समानता साफ नजर आती है ।चोरों ने ऐसे घरों को चुना, जहां लोग मौजूद नहीं थे। इससे यह भी संकेत मिलता है कि आरोपी पहले से रेकी कर रहे थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है, लेकिन चोरों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जोहिला पुल पर दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
जोहिला पुल पर दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

जोहिला पुल पर दर्दनाक हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल...

Share & Earn