---Advertisement---

रफ्तार का कहर,धार में पिकअप वाहन 5 बार पलटा, 15 मजदूरों की मौत, 24 घायल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रफ्तार का कहर,धार में पिकअप वाहन 5 बार पलटा, 15 मजदूरों की मौत, 24 घायल

तिरला (धार)। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कई बार पलट गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हैं। इनमें से 7 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन में करीब 46 मजदूर, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, सवार थे। वाहन तेज रफ्तार में था और तिरला के पास जिओ पेट्रोल पंप के समीप अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप ने 4 से 5 बार पलटी खाई, डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पहुंचा और सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से टकरा गया। इस टक्कर में स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि तेज रफ्तार और संभवतः टायर फटने के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर 108 एंबुलेंस, पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बागड़ क्षेत्र से काम कर अपने घर तिरला क्षेत्र लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह भयावह हादसा हो गया। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे की सूचना मिलते ही कमिश्नर सुदाम खाड़े, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी, SDM राहुल गुप्ता, सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। चिकित्सा टीम को उपचार में कोई कमी न रखने के निर्देश दिए गए।

राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी संवेदनाएं व्यक्त की गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी शोक व्यक्त किया। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर अस्पताल पहुंचीं और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

मृतकों में शामिल (पहचान हुए)

तनु (9), सुमित (14), अंगूरी (35), मीना (45), किरण (9), भूरी (35), रंजना (25), आयुष (14), गोकुल (15), सुनीता (42), रिंकू (22), सावित्री (30)

तीन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर
अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर

अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर...

Share & Earn