---Advertisement---

दिल दहला देने वाला दृश्य, लाइफ जैकेट में लिपटे मां-बेटे को देख नम हुईं हर आंखें

---Advertisement---

दिल दहला देने वाला दृश्य, लाइफ जैकेट में लिपटे मां-बेटे को देख नम हुईं हर आंखें

बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। हादसे के बाद चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में सोमवार को 9वीं लाश बरामद की गई, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया।

बरामद शव एक महिला का था, जो अपने करीब 3 साल के मासूम बच्चे को सीने से लगाए हुए थी। दोनों लाइफ जैकेट में मिले, लेकिन नियति के आगे यह सुरक्षा भी बेअसर साबित हुई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह दृश्य इतना मार्मिक था कि राहत एवं बचाव दल के सदस्य भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके।

स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जलाशयों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है।

मां और बच्चे के इस अटूट रिश्ते की अंतिम तस्वीर ने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया है। पूरा शहर गमगीन है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:5 करोड 25लाख के नवीन जनपद भवन भूमि का धौहनी विधायक ने किया भूमिपूजन
Sidhi news:5 करोड 25लाख के नवीन जनपद भवन भूमि का धौहनी विधायक ने किया भूमिपूजन

सीधी जिले के कुसमी मुख्यालय मे गुरुवार को धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के...

Share & Earn