---Advertisement---

बारात में गए किसान के घर पर धावा,ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोर गिरोह पकड़ा, एक गिरफ्तार, तीन फरार

---Advertisement---

बारात में गए किसान के घर पर धावा,ग्रामीणों की सतर्कता से भैंस चोर गिरोह पकड़ा, एक गिरफ्तार, तीन फरार

सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा ग्रामीणों की सतर्कता से हुआ है। ग्राम अमल्लकपुर निवासी 55 वर्षीय किसान शंकर दयाल पटेल के घर उस समय चोरों ने धावा बोल दिया, जब वे बारात में शामिल होने गांव से बाहर गए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 की रात करीब 2 बजे फरियादी की पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि घर के सार (बाड़े) में बंधी दो भैंस और एक पड़िया गायब हैं। सूचना मिलते ही शंकर दयाल पटेल तत्काल घर पहुंचे, जहां देखा कि अज्ञात चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लगभग एक लाख रुपये कीमत की दो भैंस और एक पड़िया चोरी कर ले गए हैं।

घटना के कुछ ही देर बाद करीब 3 बजे एक और सूचना मिली, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। ग्राम पुतरिहा के ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में एक टाटा मैजिक वाहन (क्रमांक MP 17 ZK 8290) को रोककर उसमें लदी भैंसों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे फरियादी ने भैंसों की पहचान अपनी बताई।

ग्रामीणों ने मौके से एक आरोपी शिवम गुप्ता निवासी गढ़, जिला रीवा को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों—मोहम्मद अफजल खान, विनायक सिंह, एक साकेत तथा लक्ष्मीकांत पाण्डेय समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

गौरतलब है कि इस गिरोह पर आसपास के गांवों—उकरहा, सलैया समेत अन्य क्षेत्रों में भी पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का संदेह है, जिससे ग्रामीणों में लंबे समय से दहशत का माहौल था।

वही थाना प्रभारी इंद्राज सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद भैंसों और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें झाड़-फूंक के शक में बुजुर्ग की हत्या, डेढ़ महीने बाद पुलिस ने खोला राज
झाड़-फूंक के शक में बुजुर्ग की हत्या, डेढ़ महीने बाद पुलिस ने खोला राज

झाड़-फूंक के शक में बुजुर्ग की हत्या, डेढ़ महीने बाद पुलिस ने खोला राज...

Share & Earn