मध्यप्रदेश मे देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले
गृह विभाग द्वारा जारी इस जंबो सूची में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई
लंबे समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई
सिंगरौली में हाल ही में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया
सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया
कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है….खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है
प्रदेश के 19 जिलों में SP बदले गए हैं
इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं

