---Advertisement---

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूटा बैग, जेवर और नकदी लेकर फरार

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूटा बैग, जेवर और नकदी लेकर फरार

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में लूट की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल से आकर एक व्यक्ति का बैग छीन लिया। बैग में सोना-चांदी के जेवर और नकदी रखी हुई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पलझा निवासी संतोष सोनी बाजार में सोना-चांदी के जेवर बेचने के उद्देश्य से गया हुआ था । वह वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान अमरपुर-पिपरिया रोड पर हथी तिराहा के पास तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से उसके पास पहुंचे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने तेजी से झपट्टा मारते हुए उसका बैग छीन लिया।

घटना के दौरान झटके से संतोष सोनी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। अचानक हुई इस वारदात से वह घबरा गया और मदद के लिए इधर-उधर देखने लगा, लेकिन तब तक आरोपी बैग लेकर मौके से फरार हो चुके थे। बैग में सोना-चांदी के कीमती जेवरात के साथ नकदी भी रखी हुई थी, जिससे फरियादी को आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना इंदवार में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0149/2026 के तहत प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वे मोटरसाइकिल पर सवार थे।

फरियादी ने बताया कि घटना के समय अंधेरा होने के कारण वह आरोपियों के चेहरे साफ तौर पर नहीं देख सका, लेकिन सामने आने पर पहचान करने की बात कही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वारदातों से आमजन में भय का माहौल बनता है और सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में ‘गैस खेल’ का बड़ा खुलासा,भरे सिलेंडर से खाली में ट्रांसफर कर रहे कर्मचारी
सीधी में ‘गैस खेल’ का बड़ा खुलासा,भरे सिलेंडर से खाली में ट्रांसफर कर रहे कर्मचारी

सीधी में ‘गैस खेल’ का बड़ा खुलासा,भरे सिलेंडर से खाली में ट्रांसफर कर रहे...

Share & Earn