---Advertisement---

रील का जुनून बना जानलेवा, तेज बहाव में फंसा युवक, रस्सियों के सहारे बचाई गई जान

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रील का जुनून बना जानलेवा, तेज बहाव में फंसा युवक, रस्सियों के सहारे बचाई गई जान

एमपी के रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत अतरैला थाना क्षेत्र स्थित टोंस विद्युत जलप्रपात इटमा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर इस जलप्रपात में रील बनाने के चक्कर में एक युवक तेज बहाव के बीच फंस गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 10 मई की सुबह लगभग 11 बजे की है। युवक अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से पानी की तेज धारा के बीच पहुंच गया। अचानक बहाव बढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बीच धारा में फंस गया। पानी का दबाव इतना अधिक था कि युवक बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था और डर के कारण वहीं फंसा रह गया।

इस घटना को देख उसके दोस्तों ने तुरंत स्थानीय लोगों और अतरैला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

जहा स्थानीय ग्रामीण आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि टोंस जलप्रपात की मनोरम छवि लोगों को दूर-दूर से आकर्षित करती है। यहां अक्सर लोग घूमने और वीडियो-रील बनाने आते हैं, लेकिन तेज पानी और फिसलन के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज कर जोखिम उठाते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी जान तक चली जाती है। आज भी युवक ने ऐसा ही जोखिम उठाया, जिसके कारण वह बहाव में फंस गया था।

वही इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलप्रपात और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सेल्फी और रील बनाने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें खम्हरिया गांव में लाल कपड़े की पोटली में मिला मासूम का नरकंकाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से सहमे ग्रामीण
खम्हरिया गांव में लाल कपड़े की पोटली में मिला मासूम का नरकंकाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से सहमे ग्रामीण

खम्हरिया गांव में लाल कपड़े की पोटली में मिला मासूम का नरकंकाल, तंत्र-मंत्र की...

Share & Earn