---Advertisement---

कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, सलैया में मचा हड़कंप

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, सलैया में मचा हड़कंप

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले में अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया अखडार में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट विभाग की टीम को कथित रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने घेर लिया।

जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले सलैया बीट में गश्त के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक के साथ गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए थे।

इस मामले में वन विभाग ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया। सोमवार को जब फॉरेस्ट विभाग की टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तब मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और टीम को चारों तरफ से घेर लिया गया।

हालांकि विभागीय अमले ने हिम्मत दिखाते हुए कार्रवाई जारी रखी। रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित वन विभाग की टीम ने विरोध के बीच एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया और उसे लेकर चंदिया वापस रवाना हो गई।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में अवैध रेत कारोबार और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस पूरी घटना ने यह साफ कर दिया है कि जिले में सक्रिय रेत कारोबारी अब प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती देने लगे हैं। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सिहावल के बाकी चौराहे पर कथित अवैध क्लिनिक संचालन के आरोप,जांच की मांग तेज
सिहावल के बाकी चौराहे पर कथित अवैध क्लिनिक संचालन के आरोप,जांच की मांग तेज

सिहावल के बाकी चौराहे पर कथित अवैध क्लिनिक संचालन के आरोप,जांच की मांग तेज...

Share & Earn