---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर नाबालिग को ले गया बिहार, आरोपी गिरफ्तार 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर नाबालिग को ले गया बिहार, आरोपी गिरफ्तार 

सीधी पुलिस ने बालिका को सकुशल कराया दस्तयाब 

सीधी

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन में जमोड़ी पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए सारण बिहार से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर अपहरणकर्ता आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि थाना जमोड़ी क्षेत्र के अंतर्गत माह अप्रैल 2026 में एक नाबालिग बालिका के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की मदद से यह तथ्य प्रकाश में आया कि बालिका की इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी युवक ने बालिका को अपने जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ बिहार ले गया था।

थाना प्रभारी जमोड़ी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर तत्काल बिहार के सारण जिले में दबिश दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपी को हिरासत में लिया। बालिका को वापस सीधी लाकर उसकी विधिवत काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इस जटिल ऑपरेशन और बालिका की सुरक्षित दस्तयाबी में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, उप निरीक्षक वर्षा यादव, सउनि आरडी साकेत, आरक्षक अभिषेक, महिला आरक्षक सविता तथा साइबर सेल सीधी से प्रदीप मिश्रा एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी की मुख्य एवं सराहनीय भूमिका रही।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन
100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन

100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn