---Advertisement---

ट्यूब लीकेज से ठप हुई संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट यूनिट

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

ट्यूब लीकेज से ठप हुई संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट यूनिट

उमरिया तपस गुप्ता 

जिले के बिरसिंहपुर स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट अचानक बंद हो गई। तकनीकी खराबी के चलते यूनिट को बंद करना पड़ा, जिससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है।

जानकारी के अनुसार यूनिट में ट्यूब लीकेज की समस्या सामने आई है। तकनीकी टीम द्वारा निरीक्षण के बाद सुरक्षा कारणों से यूनिट को तत्काल बंद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए केंद्र के मुख्य अभियंता एच के त्रिपाठी ने बताया कि बॉयलर की ट्यूब में लीकेज होने के कारण यूनिट को शटडाउन करना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम लगातार काम कर रही है। यूनिट को दोबारा चालू करने में लगभग 70 से 72 घंटे का समय लग सकता है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 500 लोगों को 4 फीट के रास्ते में घंटों खड़ा रख प्रशासन ने बनाई ‘भेड़-बकरी’ जैसी स्थिति, दिव्यांग और बुजुर्ग भी हुए बेबस”
500 लोगों को 4 फीट के रास्ते में घंटों खड़ा रख प्रशासन ने बनाई ‘भेड़-बकरी’ जैसी स्थिति, दिव्यांग और बुजुर्ग भी हुए बेबस”

“जनसुनवाई या जनपीड़ा? 500 लोगों को 4 फीट के रास्ते में घंटों खड़ा रख...

Share & Earn