---Advertisement---

25 किलोमीटर दूर कागजी मजदूरी,कमछ पंचायत के नाम पर भदौरा में लाखों के मनरेगा भुगतान पर उठे सवाल

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

25 किलोमीटर दूर कागजी मजदूरी,कमछ पंचायत के नाम पर भदौरा में लाखों के मनरेगा भुगतान पर उठे सवाल

एमपी के सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कमछ में मनरेगा कार्यों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। मामला वृक्षारोपण निर्माण एवं नाला उद्गम स्थल के पास कराए गए कार्यों से जुड़ा है, जहां भदौरा पंचायत के मजदूरों के नाम पर भुगतान किए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन मजदूरों के नाम से मास्टर रोल भरे गए, वे मौके पर काम करने ही नहीं गए, बावजूद इसके उनके खातों में राशि पहुंच गई और बाद में कथित तौर पर बंदरबांट कर ली गई।

वही ग्रामीणों के अनुसार राजकुमारी, शिवलाल जायसवाल, सुंदर यादव, भोले प्रजापति, राम सजीवन, रीसा, रेखा, अर्जुन, उर्मिला और धनवती सहित कई लोगों के नाम पर प्रति मजदूर 3519 रुपये तक का भुगतान दिखाया गया है। आरोप है कि कई मास्टर रोल भरकर लाखों रुपये का भुगतान किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य और मजदूरों की मौजूदगी संदिग्ध है।

यहाँ सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर उठ रहा है कि कमछ पंचायत से भदौरा पंचायत की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है, फिर भदौरा के मजदूरों को वहां कार्य में क्यों लगाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा खेल फर्जी हाजिरी और कमीशनखोरी के जरिए किया गया है।

जहा ग्रामीणों ने विनोद जायसवाल नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह दलाल के रूप में काम करता है और कमीशन देकर मजदूरी का पैसा निकलवाता है। मामले को लेकर ग्राम पंचायत भदौरा के वार्ड क्रमांक 13 के पंच राज बहोर यादव ने भी जांच की मांग की है।

वहीं अब ग्राम पंचायत भदौरा की सचिव रूपवती मिश्रा ने भी पूरे मामले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि “जबरदस्ती तरीके से वहां पर हमारे यहां की लेबरों को लगाया गया है। मेरी जानकारी में मजदूर काम करने नहीं गए हैं। यदि मजदूरों ने काम नहीं किया और फिर भी उनके खातों में पैसा आया, तो दलालों के माध्यम से पैसा कैसे निकाल लिया गया, यह सरासर गलत प्रतीत होता है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”

ग्रामीण इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पाली में एसडीएम की कार्रवाई से आबकारी विभाग और ठेकेदारों पर उठे बड़े सवाल
पाली में एसडीएम की कार्रवाई से आबकारी विभाग और ठेकेदारों पर उठे बड़े सवाल

पाली में एसडीएम की कार्रवाई से आबकारी विभाग और ठेकेदारों पर उठे बड़े सवाल...

Share & Earn