---Advertisement---

किसानों के साथ विश्वासघात कर रही भाजपा सरकार : कमलेश्वर पटेल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

किसानों के साथ विश्वासघात कर रही भाजपा सरकार : कमलेश्वर पटेल

गेहूं खरीदी व्यवस्था ध्वस्त, सर्वर फेल होने से किसान दर दर भटकने को मजबूर

भोपाल, 14 मई 2026

प्रदेश में भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सच्चाई अब किसानों के सामने खुलकर आ चुकी है। एक ओर सरकार मंचों से किसानों की आय दोगुनी करने और हर दाना खरीदने के बड़े बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश का किसान अपनी उपज बेचने के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले बेमौसम बारिश ने किसानों की फसल खराब कर उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया और अब सरकार की अव्यवस्थित गेहूं खरीदी व्यवस्था किसानों की परेशानी और बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन पंजीयन के दौरान लगातार सर्वर फेल होने से हजारों किसान पंजीकरण से वंचित रह गए। जिन किसानों का पंजीयन हो चुका है, उन्हें स्लॉट बुकिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसान सुबह से शाम तक सोसायटियों और ऑनलाइन केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पोर्टल खुल नहीं रहा और खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों और भाषणों में किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान अपमान और अव्यवस्था झेल रहा है। प्रदेशभर की मंडियों और खरीदी केंद्रों पर भारी अव्यवस्था है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं को सुनने तक को तैयार नहीं है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसान अपना गेहूं कहां बेचें? जब पोर्टल बंद है, स्लॉट नहीं मिल रहा और खरीदी केंद्रों पर सुनवाई नहीं हो रही, तो किसानों को मजबूर होकर अपनी उपज औने पौने दामों में व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है।

कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की नहीं, बल्कि केवल प्रचार और पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। यदि जल्द ही खरीदी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में किसानों के साथ बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने दिलाई सफलता : टॉपर एनिका
मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने दिलाई सफलता : टॉपर एनिका

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने दिलाई सफलता : टॉपर एनिका आईएएस बनकर देश सेवा...

Share & Earn