---Advertisement---

जंगल में मौत बनकर पहुंचा बाघ, तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान महिला की गई जान

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

जंगल में मौत बनकर पहुंचा बाघ, तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान महिला की गई जान

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के पनपथा टाइगर रिजर्व से सटे कुदरी गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई। तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक महिला की पहचान ममता यादव पति पप्पू यादव उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम कुदरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ ममता जंगल में तेंदूपत्ता संग्रह करने गई थी। इसी दौरान घने जंगल में अचानक बाघ ने हमला कर दिया। साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

हमले के बाद अन्य महिलाएं किसी तजंगल में मौत बनकर पहुंचा बाघ, तेंदूपत्ता संग्रह के दौरान महिला की गई जानरह जान बचाकर गांव पहुंचीं और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे। बाद में वन विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं। फिलहाल ग्रामीणों को जंगल में सावधानी बरतने और अकेले न जाने की सलाह दी गई है।

घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 60 किलो गांजा छोड़ भागे तस्कर, पुलिस जांच में जुटी
पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 60 किलो गांजा छोड़ भागे तस्कर, पुलिस जांच में जुटी

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 60 किलो गांजा छोड़ भागे तस्कर, पुलिस जांच में जुटी...

Share & Earn