---Advertisement---

लापता किशोर का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका 

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

लापता किशोर का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका 

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। तीन दिन से लापता चल रहे मयंक चौधरी का शव जंगल में खून से सनी हालत में मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत और कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मयंक चौधरी, उम्र लगभग 15 वर्ष, कटनी जिले के लालनगर कैमोर का निवासी था। वह कुछ दिनों पहले मानपुर में अपने रिश्तेदारों के घर घूमने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि 14 मई की शाम करीब 6:30 बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में मामले की सूचना मानपुर थाना पुलिस को दी गई।

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस और परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच जंगल एक शव देखा। शव के आसपास खून के निशान दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव की पहचान मयंक चौधरी के रूप में हुई। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। शरीर पर चोट के निशान होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मस्कुले ने बताया कि  जंगल से एक किशोर का शव बरामद किया गया है। शव पुराना प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कुसमी प्रशासन का बड़ा फैसला,जाम, दुर्घटना और अव्यवस्था रोकने नई व्यवस्था लागू
कुसमी प्रशासन का बड़ा फैसला,जाम, दुर्घटना और अव्यवस्था रोकने नई व्यवस्था लागू

सड़क से हटेगा सब्जी बाजार, अब नदी किनारे मिलेगी राहत कुसमी प्रशासन का बड़ा...

Share & Earn