---Advertisement---

कुसमी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वृहद कार्यकर्ता बैठक में गूंजी महंगाई और जनसमस्याओं की आवाज

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

कुसमी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वृहद कार्यकर्ता बैठक में गूंजी महंगाई और जनसमस्याओं की आवाज

सीधी जिले के कुसमी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की वृहद कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक भर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। कुसमी के मुख्य चौराहे पर आयोजित इस बैठक में कांग्रेसियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय कुसमी का उद्घाटन भी किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बैठक में बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस सिलेंडर की कमी, आम जनता की परेशानियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी गंभीर समस्या बनी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता लगातार परेशानियों का सामना कर रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

कार्यक्रम में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ाने तथा गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति के तहत जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने की बात कही गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी जनता के हित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

इस अवसर पर अशोक सिंह पैगाम, ज्ञानेद्र अग्निहोत्री, कमलेश सिंह, पूर्व विधायक पंजाब सिंह, शेषमणि पनिका, तिलक राज सिंह, सावित्री पनिका, रणमत सिंह, सिद्ध नारायण साहू, नंदलाल सिंह, भास्कर साहू, मिठाई लाल बंसल, राकेश साकेत, भोला पनिका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रिश्वतखोरी में पकड़े गए डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ने घायल मरीज को अस्पताल के बाहर निकाला
रिश्वतखोरी में पकड़े गए डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ने घायल मरीज को अस्पताल के बाहर निकाला

रिश्वतखोरी में पकड़े गए डॉक्टर स्वतंत्र पटेल पर फिर गंभीर आरोप! सेमरिया अस्पताल में...

Share & Earn