---Advertisement---

स्कूल की आड़ में नशे का काला कारोबार! 208 शीशी नशीली कफ सिरप और आल्टो कार के साथ स्कूल डायरेक्टर गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

स्कूल की आड़ में नशे का काला कारोबार! 208 शीशी नशीली कफ सिरप और आल्टो कार के साथ स्कूल डायरेक्टर गिरफ्तार

सीधी जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल परिसर में संचालित अवैध नशे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। कोतवाली और जमोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने गजराज स्कूल परिसर में दबिश देकर 208 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है, जबकि मौके से एक आल्टो कार भी जप्त की गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपी खुद को स्कूल का डायरेक्टर बता रहा था।

जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि स्कूल परिसर के आसपास कुछ युवक नशीली कफ सिरप की बिक्री कर रहे हैं। इतना ही नहीं, स्कूल के कमरों का इस्तेमाल नशे के स्टोर रूम और अड्डे के रूप में किया जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी अभिषेक उपाध्याय और जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने स्कूल परिसर में छापेमार कार्रवाई की।

दबिश के दौरान अमन सिंह चौहान निवासी अमरवाह थाना जमोड़ी को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में स्कूल परिसर के कमरों और आरोपी की आल्टो कार क्रमांक MP18CA2926 से कुल 208 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 52 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से नशे का सिंडिकेट चला रहा था। मामले में आशू केवट, प्रिंस मिश्रा, अम्बिकेश सिंह गोंड, नवीन नामदेव और अमन सोधिया के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं स्कूल जैसी संस्था की आड़ में अवैध कारोबार संचालित होने के चलते संबंधित स्कूल की मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने साफ कहा है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें थाने से भागा संदेही, गिरी गाज: इंदवार टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
थाने से भागा संदेही, गिरी गाज: इंदवार टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

थाने से भागा संदेही, गिरी गाज: इंदवार टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड उमरिया तपस...

Share & Earn