---Advertisement---

पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: सांसद आवास घेरने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, वाटर कैनन और गिरफ्तारी के बीच हाईवोल्टेज प्रदर्शन”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

“पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: सांसद आवास घेरने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, वाटर कैनन और गिरफ्तारी के बीच हाईवोल्टेज प्रदर्शन”

सीधी जिला मुख्यालय सोमवार को उस समय राजनीतिक रणभूमि में तब्दील हो गया, जब नीट परीक्षा पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सांसद आवास का घेराव कर दिया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में करीब 400 कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर में रैली निकालते हुए सीधी सांसद के आवास तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक और धांधली की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिषेक परमार ने कहा कि यह केवल नीट का मुद्दा नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल जांच समितियां बनाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लाखों छात्र मेहनत कर परीक्षा देते हैं, लेकिन पेपर लीक और भ्रष्टाचार के कारण उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सांसद आवास की ओर बढ़ने लगे। कई युवकों ने बैरिकेड उखाड़कर रास्ता बनाने की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। पानी की तेज बौछारों के बीच कई कार्यकर्ता गिरते-पड़ते दिखाई दिए, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी , जमोड़ी थाना प्रभारी सहित 6 थानों की पुलिस और करीब 110 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। बाद में पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन स्थित अस्थायी जेल भेज दिया।

डीएसपी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हल्का बल प्रयोग और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा, लेकिन पूरी स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें खंभे लगे, बिजली के पोल मौजूद, फिर भी अंधेरे में डूबा मड़वास रेलवे स्टेशन का आधा प्लेटफार्म
खंभे लगे, बिजली के पोल मौजूद, फिर भी अंधेरे में डूबा मड़वास रेलवे स्टेशन का आधा प्लेटफार्म

खंभे लगे, बिजली के पोल मौजूद, फिर भी अंधेरे में डूबा मड़वास रेलवे स्टेशन...

Share & Earn