---Advertisement---

खंभे लगे, बिजली के पोल मौजूद, फिर भी अंधेरे में डूबा मड़वास रेलवे स्टेशन का आधा प्लेटफार्म

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

खंभे लगे, बिजली के पोल मौजूद, फिर भी अंधेरे में डूबा मड़वास रेलवे स्टेशन का आधा प्लेटफार्म

शिकायतों, आश्वासनों और कलेक्टर स्तर पर जानकारी के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

सीधी।

जिले के एकमात्र मड़वास रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा आज भी गंभीर लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार बनी हुई है। स्टेशन का आधा प्लेटफार्म लंबे समय से रात के अंधेरे में डूबा रहता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि प्लेटफार्म पर बिजली के खंभे और लाइट लगाने की पूरी व्यवस्था मौजूद है, लेकिन उनमें रोशनी नहीं रहती, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों और असुरक्षा के बीच यात्रा करनी पड़ रही है।

एनएसयूआई मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह परिहार ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी रेलवे मंत्रालय, डीआरएम जबलपुर एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह गंभीर समस्या उठाई थी।

उस दौरान अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही एवं व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद हाल ही में पुन: रात के समय मड़वास रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफार्म का बड़ा हिस्सा फिर अंधेरे में डूबा मिला। इस संबंध में जिला कलेक्टर को भी वीडियो एवं तथ्य भेजकर अवगत कराया गया तथा दूरभाष पर चर्चा भी हुई, लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने भी स्वीकार किया कि प्लेटफार्म का यह हिस्सा अक्सर अंधेरे में रहता है।

जबकि प्रतिदिन रात्रि में भोपाल के लिए ट्रेन यहां रुकती है और बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं। रात के समय महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग यात्री अंधेरे में आवाजाही करने को मजबूर हैं। कई यात्री भय और असुरक्षा के माहौल में ट्रेन का इंतजार करते हैं। मौके पर कोई आरपीएफ कर्मी भी दिखाई नहीं दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

विक्रांत सिंह परिहार ने कहा कि यदि शिकायत का अधिकारियों के आश्वासनों एवं कलेक्टर स्तर पर जानकारी दिए जाने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होता तो यह बेहद गंभीर प्रशासनिक एवं रेलवे प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। जिले के एकमात्र रेलवे स्टेशन की ऐसी बदहाल स्थिति यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनहीनता को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मड़वास रेलवे स्टेशन के संपूर्ण प्लेटफार्म में तत्काल समुचित प्रकाश व्यवस्था बहाल की जाए एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई तो यात्री सुरक्षा एवं जनहित को लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: सांसद आवास घेरने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, वाटर कैनन और गिरफ्तारी के बीच हाईवोल्टेज प्रदर्शन”
पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: सांसद आवास घेरने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, वाटर कैनन और गिरफ्तारी के बीच हाईवोल्टेज प्रदर्शन”

“पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: सांसद आवास घेरने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता, वाटर कैनन...

Share & Earn