---Advertisement---

दिन निकलने के बाद भी जलती रहीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली खर्च पर उठे सवाल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

दिन निकलने के बाद भी जलती रहीं स्ट्रीट लाइटें, बिजली खर्च पर उठे सवाल

उमरिया तपस गुप्ता 

जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों दिन निकलने के बाद भी स्ट्रीट लाइटें चालू रहने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर के कई वार्डों में सुबह उजाला होने के बावजूद स्ट्रीट लाइटें बंद नहीं की जातीं और कई बार सुबह 6 से 7 बजे तक लाइटें जलती रहती हैं।

नगरवासियों का कहना है कि एक तरफ बिजली बचाने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका की लापरवाही के कारण अनावश्यक बिजली खर्च हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर स्ट्रीट लाइटें बंद की जाएं तो बिजली की बचत के साथ नगर पालिका के खर्च में भी कमी आ सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका स्ट्रीट लाइट संचालन के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करे ताकि समय पर लाइटें बंद हो सकें।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प, भगवार में महाआरती के साथ गूंजा “पानी बचाओ” का संदेश
गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प, भगवार में महाआरती के साथ गूंजा “पानी बचाओ” का संदेश

गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प, भगवार में महाआरती के साथ गूंजा “पानी...

Share & Earn