---Advertisement---

नशे से दूर रहें, साइबर अपराध से बचें और पुलिस का सहयोग करें”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल जन चौपाल की विशेष तस्वीरें

सिहावल जन चौपाल में पुलिस का बड़ा संदेश

“नशे से दूर रहें, साइबर अपराध से बचें और पुलिस का सहयोग करें”

रीवा जोन आईजी के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सीधी के आदेश पर सोमवार को अमिलिया थाना अंतर्गत सिहावल पुलिस चौकी द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सिहावल श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने ग्रामीणों एवं युवाओं से सीधा संवाद करते हुए समाज में शांति, भाईचारा और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, शिक्षा के प्रति जागरूक बनने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को सोशल मीडिया एवं एआई तकनीक के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध, फर्जी वीडियो और ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं। चौकी प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा जनता के साथ खड़ी है और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में जनसहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।

रिपोर्टर : राजबहोर केवट

सीधी-सिहावल

न्यूज़ E7 लाइव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सुबह के अंधेरे में दौड़ रहा कोयले का खेल, बिना कागज पार हो रहे वाहन
सुबह के अंधेरे में दौड़ रहा कोयले का खेल, बिना कागज पार हो रहे वाहन

सुबह के अंधेरे में दौड़ रहा कोयले का खेल, बिना कागज पार हो रहे...

Share & Earn