---Advertisement---

पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को दिया रहा ऑन जॉब का प्रशिक्षण

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को दिया रहा ऑन जॉब का प्रशिक्षण

कोतमा

जिला अनूपपुर के कोतमा स्थित शासकीय मॉडल हायर सेकेंड्री स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ ऑन जॉब का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर बना सके। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा 10 वी, कक्षा 12 वी के बच्चों को यह प्रशिक्षण हनी लकी इंटरप्राइजेज में दिलाया जा रहा है। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त कर रहे हैं।

IMG 20260527 WA0031 News E 7 Live

प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर की व्यावहारिक जानकारी,कंप्यूटर एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली,हार्डवेयर इंस्टॉलेशन एवं रिपेयरिंग का अनुभव ,विद्यार्थियों में तकनीकी समस्या समाधान क्षमता, उद्योगों में कार्य करने हेतु आत्मविश्वास एवं कौशल बढ़ाने,कंप्यूटर हार्डवेयर पार्ट्स की पहचान एवं असेंबलिंग, मदरबोर्ड ,रैम हार्ड डिस्क एवं एसएमपीएस की जांच,ऑपरेटिंग सिस्टम एवं सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन, प्रिंटर, स्कैनर एवं नेटवर्किंग उपकरणों की सेटिंग, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट की बेसिक जानकारी एवं परीक्षण, खराब उपकरणों की ट्रबलशूटिंग एवं रिपेयरिंग, सुरक्षा नियमों एवं उपकरणों के सही उपयोग , घर की फिटिंग, इंडक्शन, पंखे की वाइंडिंग, कूलर, मोटर, साउंड बॉक्स, ब्लूटूथ स्पीकर , सोलर कनेक्शन, सीरीज सोलर कनेक्शन, पैरेलल सोलर कनेक्शन की जानकारी प्रदाय की जा रही है।

छात्रों ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित अनेक तकनीकी जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस दौरान किस प्रकार कंप्यूटर सिस्टम को इंस्टॉल, मेंटेन एवं रिपेयर किया जाता है एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली एवं उनके रखरखाव की जानकारी भी प्राप्त हुई। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान समय में केवल सैद्धांतिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, इसलिए विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। ऑन जॉब प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे अपने करियर को लेकर अधिक जागरूक हो रहे हैं। इस पहल से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने स्कूल द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घने जंगल की गुफा में कंबल में मिला कंकाल, पुलिस पहुंची तो निकली 15 दिन से लापता गुड़िया बैगा की लाश
घने जंगल की गुफा में कंबल में मिला कंकाल, पुलिस पहुंची तो निकली 15 दिन से लापता गुड़िया बैगा की लाश

घने जंगल की गुफा में कंबल में मिला कंकाल, पुलिस पहुंची तो निकली 15...

Share & Earn