जामा मस्जिद में अता की गई ईद उल अजहा की नमाज
जामा मस्जिद मड़वास में ईद उल अजहा की नमाज अता की गई। मुस्लिम भाई नवाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी जामा मस्जिद मड़वास में ईद उल अजहा की नमाज सुबह 8.00 बजे अदा की गई। नवाज मौलाना इब्राहिम रजा साहब ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई। ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने के लिए मड़वास जमा मस्जिद में पहुंचे कुसमी खोखरा मझिगवां खजुरिया धनौर अकला नूरी मोहल्ला महखोर के सैकड़ो की संख्या में लोग ईद की नमाज अता कर करने के लिए जामा मस्जिद में शामिल हुए।
मुस्लिम भाई ईद उल अजहा के दिन नवाज अता करने के बाद ईदगाह (कब्रिस्तान) में अपने बुजुर्गों व मरहूम मरहूमों के कब्र पर दुआ और फतिया पढ़ते हैं। अपने देश और वतन के लिए नेकी और अमन चैन की दुआ मांगते हैं। ईद उल अजहा की नमाज सैकड़ो की संख्या में लोग जमा मस्जिद में ईद उल अजहा की नवाज़ अता के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में तहसील मड़वास से नायब तहसीलदार उपेंद्र द्विवेदी शांति व्यवस्था बनाने के लिए उप निरीक्षक रघुवीर सिंह सहायक उप निरीक्षक संजय सोनी प्रधान आरक्षक लालमन कोल आरक्षक प्रवीण सिंह इत्यादि पुलिस बल मौजूद रहा।

