---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल पर राज्य करों में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पेट्रोल-डीजल पर राज्य करों में 50 प्रतिशत की कटौती की जाए

*प्रदेश में कमरतोड़ महंगाई से तुरंत मिले राहत*

*खाद्य पदार्थ सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए सरकार*

*-अजय सिंह*

सीधी। 31 मई, 2026

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राज्य में लगातार बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि का सीधा असर आम जनता के रोजमर्रा के बजट पर पड़ा रहा है। परिवहन लागत बढ़ने के कारण बाजार में आवश्यक वस्तुओं और खाद्यान्न के दाम दो गुना तक बढ़ गए हैं, जिससे आम नागरिक का जीना मुहाल हो गया है।

उन्होंने कहा कि महंगाई से राहत के लिए सरकार पेट्रोल और डीजल पर वेट टैक्स में तत्काल 50 प्रतिशत की कटौती करे| इससे बाजार में सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम अपने आप नीचे आ जाएंगे। इसके अलावा सरकार तुरंत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गेहूं, चावल, दाल, खाद्य तेल और शक्कर को नियंत्रित दामों पर आम जनता को उपलब्ध कराए|

अजय सिंह ने कहा कि इस भीषण महंगाई की सबसे मारक चोट गरीब परिवारों पर पड़ी है। इसके साथ ही अन्य वर्ग भी इस आर्थिक संकट की चपेट में आकर पूरी तरह त्राहि-त्राहि कर रहा है। ये सभी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं| सरकार की गलत नीतियों के कारण अब घर चलाना तो मुश्किल हो ही गया है, साथ ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाना भी असंभव होता जा रहा है।

अजय सिंह ने कहा है कि यदि सरकार ने टैक्स कम करके और सस्ते राशन की व्यवस्था कर राहत नहीं पहुंचाई, तो जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होगी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 किलो ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार... एमपी...

Share & Earn