---Advertisement---

चोरी की अंदेशा में युवक की डंडे से बेरहम पिटाई

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

चोरी की अंदेशा में युवक की डंडे से बेरहम पिटाई

सीधी

चोरी के अंदेशा में एक युवक की डंडे से काफी बेरहमी से पिटाई की गई। घायल होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तत्संबंध में घायल आदित्य यादव पिता रामखेलावन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खाम्ह थाना मझौली ने बताया कि घर से बाहर मजदूरी का काम करता हूं।

जनवरी 2026 से घर पर रहता हूं। अभी 29 मई को गांव में किराना की दुकान से साबुन लेकर लौट रहा था। दोपहर करीब 12 बजे राघवेन्द्र मिश्रा उर्फ मानु मिश्रा ने चोरी के संदेह में अपने पास बुलाया और गाली-गलौच शुरू कर दी। मना करने पर उनके द्वारा डंडा से मारपीट काफी बेरहमी से शुरू कर दी गई।

हो-हल्ला मचाने पर लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपी जाते समय धमकी दिया कि दुबारा मिला तो जान से खत्म कर देंगे। मारपीट में आदित्य यादव के हांथ, पैर एवं सिर में दाहिने तरफ चोंटे आई हैं। मझौली थाना में आरोपी के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जल्द तेज बारिश होने की बढ़ी उम्मीदें,खेत तैयार करने में किसानों की दिख रही मुस्तैदी 
जल्द तेज बारिश होने की बढ़ी उम्मीदें,खेत तैयार करने में किसानों की दिख रही मुस्तैदी 

जल्द तेज बारिश होने की बढ़ी उम्मीदें,खेत तैयार करने में किसानों की दिख रही...

Share & Earn