---Advertisement---

सीधी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पथराव और लाठी-डंडों की मारपीट में 5 घायल…

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीधी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पथराव और लाठी-डंडों की मारपीट में 5 घायल…

सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी के अमारा में शनिवार शाम करीब 4 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला और पुरुष सहित लगभग पांच लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटेल परिवार, कोल परिवार और मुस्लिम परिवार के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों ओर से पथराव तथा लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय के लिए स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि किसी को बीच-बचाव करने का मौका तक नहीं मिला। जब तक ग्रामीणों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, तब तक कई लोग घायल हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

थाना प्रभारी अमिलिया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सेमरिया मे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का छापा, अमानक व एक्सपायरी दवाएं मिलीं, दुकान सील
सेमरिया मे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का छापा, अमानक व एक्सपायरी दवाएं मिलीं, दुकान सील

सेमरिया मे मेडिकल स्टोर पर प्रशासन का छापा, अमानक व एक्सपायरी दवाएं मिलीं, दुकान...

Share & Earn